क्या क्लास 10th में 100 मार्क्स लाना संभव है?
दोस्तों, 2 दिन पहले बहुत ही बड़े समाचार पत्र में इस तरह का आर्टिकल था कि अब क्लास 10th में गणित में 100 मार्क्स लाना संभव नहीं है | यह सारा डर का खेल है, लोग आपको अलग तरीके से डर आएंगे और पैसे कमाएंगे | इस तरह के समाचार बच्चों के मन में डर उत्पन्न करते हैं जो कि बिल्कुल गलत है| दुनिया का ऐसा कोई भी काम नहीं जो असंभव है और गणित में 100 मार्क्स लाना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है| अभी तक हजारों बच्चों ने यह किया है और आने वाले समय में भी बच्चे यह कर पाएंगे, लेकिन उसके लिए हमें सकारात्मक वातावरण बनाने की जरूरत है |
विद्यार्थी मित्रों आप सभी से मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि किसी भी न्यूज़पेपर की बात पर आप ना जाए, अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाए और 100 मार्क्स लाने के लिए पूरी मेहनत करें | मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप यह कर पाएंगे |
बहुत से लोग यह कह रहे हैं कि 11 मार्क्स का पेपर बाहर से आने वाला है, लेकिन वह 11 मार्क्स ऐसे नहीं है कि आपको मिलेंगे नहीं, अगर आपने ईमानदारी से मेहनत करी तो आपको जरूर मिलेंगे और आपको 100 में से 100 मार्क्स लाने से कोई नहीं रोक सकता, सिर्फ एक व्यक्ति है जो यह कर सकता है, सिर्फ एक व्यक्ति है जो आपको रोक सकता है और वह है आप स्वयं| जी हां दोस्तों अगर आपके मन में जरा सा भी डर हैं तो आपको कभी 100 में से 100 मार्क्स नहीं मिलेंगे, और अगर आपके मन में दृढ़ विश्वास है तो आपको अवश्य 100 में से 100 मार्क्स मिलेंगे|
तो किसी की बात पर ध्यान ना देते हुए पूरे तन मन धन से पढ़ाई में लग जाओ, और मैं जानता हूं सफलता आपकी होगी ….